दिल्ली रोड पर आईएमटी चौक तक सीवर की लाइन दबाकर ऊपर से सड़क बना दी गई। इसके कारण सीवर के मैनहोल को सड़क के लेवल से ऊपर रखा गया है। इससे रात को वहां से गुजरने वाले लोगों को मेनहोल का ढक्कन ऊपर होने के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यही नहीं, कई बाइक सवार चोटिल भी हो चुके हैं। क्योंकि जगह-जगह पर सड़क के बीच में उबड़ खाबड़ गड्ढे बने हुए हैं, जो वहां से गुजरने वाले लोगों को सड़क पर से जाते समय झटके देते हैं। ऐसे में बड़ा हादसा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

यह सभी समस्या रोड समतल न होने के कारण और सीवर के मेनहोल के ढक्कन सड़क से ऊपर होने के कारण है, लेकिन किसी भी प्रशासनिक अधिकारी का इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं। शहर के लोगों का कहना है कि शहर की सड़क पर सीवर की लाइन दबाना सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन है।

यदि देखा जाए अधिकारियों के ध्यान नहीं देने पर मैनहोल सड़कों के ऊपर आ गए हैं। लोगों का कहना है कि कोई देखने- सुनने वाला नहीं हैं जिन पर व्यवस्थित और गणवत्तायुक्त कार्य कराने की जिम्मेदारी है उन्हें अपने- अपने चेम्बरों से बाहर निकलने की फुर्सत नहीं है। यही वजह है कि बिना मानक के सड़क के ऊपर सीवर बना दिए। रविवार होने के कारण संबंधित विभाग के अधिकारी से संपर्क नहीं हो सका।

दिल्ली रोड पर काफी दिनों पहले सीवर लाइन डाली गई थी। इस सीवर लाइन के मैनहोल सड़क के लेवल से इतने ऊंचे हैं कि यहां रहने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। ऐसा नहीं कि इस बारे में विभागीय अधिकारियों को पता नहीं है। इसके बावजूद सुनवाई नहीं है। अधिकारी जानकर भी अनजान बने हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग को समस्या के समाधान के लिए कहा गया है, लेकिन उसे नजरंदाज कर दिया ।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!