रोहतक पुलिस की टीम ने अलग-2 स्थानो से दो युवको को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया है। युवको से कुल दो देशी पिस्तौल व एक जिन्दा रौन्द बरामद हुये है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अलग-2 अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया
प्रभारी थाना शिवाजी कालोनी ने बताया कि पी.एस.आई कृष्ण स्पैशल डिटैक्टिव स्टाफ के नेतृत्व मे पुलिस टीम रुपया चौंक मे गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये मायना नहर के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान मोहित पुत्र साधुराम निवासी गरनावठी के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक अवैध देशी पिस्तौल व एक जिन्दा रौन्द बरामद हुआ। युवक के खिलाफ अभियोग संख्या 266/2026 अंकित किया गया है।
सीआईए-2 स्टाफ मुख्य सिपाही हरीश के नेतृत्व मे सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने गांव बोहर स्टेडियम के पास से युवक को शक के आधार पर काबु किया गया। युवक की पहचान अजय पुत्र प्रेम निवासी भाली आन्नदपुर के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास एक अवैध देशी पिस्तौल बरामद हुआ। युवक के खिलाफ थाना आईएमटी मे अभियोग संख्या 165/2026 अंकित किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!