रोहतक के ब्लॉक लाखनमाजरा में बाईपास पर सीएचसी के पास सुबह करीब 8 बजे दो स्कूल बसों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे के दौरान स्कूल बसों में बच्चे सवार थे, जिनमें से 6-7 बच्चों को चोट आई है। सूचना पाकर लाखनमाजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए पीजीआई के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

सोमवार सुबह करीब 8 बजे प्राइवेट स्कूल की बस बच्चों को लेकर शाहपुर स्कूल की तरफ जा रही थी। जब बस लाखनमाजरा बाईपास पर पहुंची तो वहां कट से जेड ग्लोबल स्कूल भगवतीपुर की बस निकली। अचानक कट से बस निकलने के कारण दोनों बसों की टक्कर हो गई, जिसमें एक बस पलट गई और दूसरी बस आगे से क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के दौरान स्कूल बस में कुछ बच्चे भी सवार थे, जिनमें से 6-7 बच्चों को चोट आई है। हालांकि किसी की जान नहीं गई और सभी सुरक्षित है, लेकिन गाड़ियों की स्थिति देखकर लग रहा है कि बड़ा हादसा हुआ है। फिलहाल घायल बच्चों को पीजीआई ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

सड़क पर टकराई दो स्कूल बसों के ड्राइवर हादसे में घायल हुए है। बताया जा रहा है कि शाहपुर स्कूल की बस सीधे जा रही थी और जेड ग्लोबल स्कूल की बस वहां कट से निकली, जिसके कारण हादसा हुआ है। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई और कुछ बच्चों को हल्की चोट ही लगी।

लाखनमाजरा थाना एसएचओ समरजीत सिंह ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे सीएचसी के पास दो स्कूल बसों की टक्कर हो गई, जिसमें एक बस पलट गई। स्कूल बस में बच्चे सवार थे, जिनमें से 6-7 बच्चों को हलकी चोट लगी है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!