रोहतक, 28 अप्रैल : अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने कहा है कि नागरिक अवैध कॉलोनी / निर्माण में जीवन की जमा पूंजी को निवेश न करें। जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से जिला के नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माण/कॉलोनियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत रोहतक जींद रोड़ पर डीपीएस स्कूल तथा गांव सिंहपुरा में रोहतक-जींद रोड़ पर लगभग 11 एकड़ भूमि में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों को तोड़ा गया।

अवैध निर्माण/कॉलोनियों में नागरिक न करें खरीद-फरोख्त:

नरेंद्र कुमार ने कहा है कि इस अभियान के दौरान रोहतक गांव में रोहतक-जींद रोड़ के अंदर डीपीएस स्कूल के अंदर लगभग 9.5 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही कॉलोनी में चार अवैध निर्माण, 8 नींव, सीवरेज सिस्टम, बिजली के खंबे व इंटरलॉक रोड़ नेटवर्क को तोड़ा गया। इसके अलावा सिंहपुरा गांव में रोहतक जींद रोड़ पर लगभग 1.5 एकड़ में थैमिस मड हाऊस के सामने विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी में कच्चा रोड़ नेटवर्क एवं आरसीसी की चारदीवारी को तोड़ा गया। आज इस अभियान के दौरान जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी के अलावा किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल मौजूद रहा।

अवैध कॉलोनियों में इंटरलॉक व कच्चा रोड़ नेटवर्क, चार अवैध निर्माण, 8 नींव, सीवरेज सिस्टम, आरसीसी चारदीवारी को किया गया ध्वस्त:
जिला नगर योजनाकार सुमनदीप ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी जीवन की पूंजी अवैध निर्माणों में या डीलर/भू-मालिकों के द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों में निवेश न करें क्योंकि इस तरह की विभागीय कार्यवाही समय-समय पर प्रशासन द्वारा अमल में लाई जायेगी। उन्होंने कहा है कि आमजन अपनी पूंजी को निवेश करने से पहले उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर पूछताछ कर सकते है।
फोटो : 09 से 12
0 0 0 0 0 0 0 0 00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!