रोहतक में तेज रफ्तार कैंटर ने खड़ी पिकअप में टक्कर मार दी, जिससे दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। मृतक नवीन और दीपांशु मकड़ौली कलां गांव के रहने वाले थे। दोनों दिल्ली एयरपोर्ट से झींगा बीज लेकर दो अलग-अलग पिकअप में लौट रहे थे। हादसा हिसार रोड स्थित मदीना टोल के पास हुआ।

रात करीब 1:30 बजे मदीना टोल पर बसाना मोड़ के पास दीपांशु की गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। दोनों गाड़ियों को सड़क किनारे खड़ा कर नवीन और दीपांशु टायर बदल रहे थे। इसी दौरान मदीना टोल की तरफ से आए तेज रफ्तार कैंटर (HR 61 E 7550) ने खड़ी पिकअप गाड़ी (HR 46 F 1621) में टक्कर मार दी। टक्कर में दोनों भाइयों को सिर में गंभीर चोटें आईं।

मृतकों के चाचा ऋषिपाल ने तुरंत दोनों को जीएच महम पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कैंटर ड्राइवर की पहचान किशनगढ़ महम निवासी आनंद के रूप में हुई है। टक्कर के बाद कैंटर करीब 200 मीटर आगे जाकर रुका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!