रोहतक पुलिस की साइबर थाना की टीम ने क्रेडिट कार्ड से हुई 1 लाख 60 हजार रुपये की ठगी की वारदात को हल करते हुये गिरोह मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना साइबर निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि लक्ष्मीनगर रोहतक निवासी सोनू की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दिनांक 11.04.2025 को सोनू के पास रिवार्ड प्वाइंट रिडिम करने के लिये कॉल आयी। सोनू के पास उन्होने एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करने के बाद सोनू से क्रेडिट कार्ड की डिटेल मांगी। सोनू के क्रेडिट कार्ड से 2 लाख 30 हजार 596 रुपये कटने गये। क्रेडिट कार्ड से फ्लिपकार्ट से 70198/- रुपये की खरीददारी का मैसज आया। सोनू ने फ्लिपकार्ड से आर्डक कैंसिल करवा दिये जिससे 70198/- रुपये सोनू के वापिस आ गये। सोनू से कुल 1 लाख 60 हजार 398/- रुपये की ठगी की गई।
मामले की जांच स.उप.नि. सतीश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 28.04.2025 को आरोपी शुभम पुत्र विकास निवासी गाजियाबाद व सुभाष पुत्र भीम निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से 1 लाख 25 हजार रुपये बरामद किये गये है। बरामदगी होने के अगले ही दिन पुलिस ने स्वयं ही अदालत मे पीडित के पक्ष मे रुपयो की सुपरदारी करने बारे दरखास्त दी। जो अदालत द्वारा दरखास्त को मंजूर कर पीड़ित के पक्ष मे 1 लाख 25 हजार रुपयो की सुपरदारी बारे आदेश दिये गये। पुलिस द्वारा तुरंत प्रभाव से पीडित को रुपये सौपे गये।
गिरफ्तार आरोपी
