हरियाणा में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर धुंध के कारण हादसा हो गया। 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं कुछ लोगों के ट्रक के नीचे दबे होने की आशंका है। यहां धुंध में कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसके बाद मौके पर खड़ी भीड़ पर ट्रक चढ़ गया।वहीं कुछ लोगों के ट्रक के नीचे दबे होने की आशंका है।

हादसा उकलाना के सुरेवाला चौक पर हुआ। डिवाइडर से टकराकर पलटने वाली कार नरवाना की ओर से आ रही थी। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
