जींद जिले में जुलाना के लजवाना कलां गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। खाटू श्याम मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में एक महिला सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक करनाल के सेक्टर-8 पार्ट-2 निवासी धर्मपाल वासन अपनी पत्नी, साली और सेक्टर 13 निवासी अपने संमधी राजकुमार के परिवार के साथ कार से राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। लजवाना कलां गांव के पास एनएच-152डी पर उनकी कार के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

कार क्षतिग्रस्त होने के बाद सभी श्रद्धालु वाहन से उतरकर स्थिति का जायजा ले रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में करनाल निवासी 45 वर्षीय धर्मपाल व उनके 50 वर्षीय समधी राजकुमार और 40 वर्षीय स्वीटी जो की धर्मपाल की साल थी इनकी मौके पर ही मौत हो गई।वहीं इस हादसे में 40 वर्षीय नीतू और 42 वर्षीय रीतू गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। वहीं एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया है। सूचना मिलते ही घर पर मौजूद अन्य परिवार के सदस्य जींद पहुंच गए है। मृतको का अभी पुलिस पोस्टमार्टम करवा रही है।

जुलाना थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!