रोहतक शहर के डेयरी मोहल्ले के व्यक्ति की चरखी दादरी जाते समय रास्ते में सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना बहुअकबरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।

मृतक की पहचान डेयरी मोहल्ले के राकेश के रूप में हुई। राकेश अपनी बहन के पास चरखी दादरी के गांव बोंद में स्कूटी से जा रहा था। जैसे ही वह गांव डोभ के पास पहुंचा, तो एक तेज रफ्तार गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसके कारण वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों ने अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भाई सतीश खन्ना के मुताबिक राकेश शादीशुदा है और उसके पास दो मासूम बच्चे है। राकेश का लड़का 7 साल का है, जबकि लड़की करीब साढे 4 साल की है। दोनों मासूम बच्चों के सिर से अब पिता का साया उठ गया, जबकि बच्चों की मां करीब सवा दो साल से अपने मायके में रह रही है

सतीश खन्ना के मुताबिक राकेश का उसकी पत्नी के साथ मनमुटाव चल रहा है, जिसके कारण करीब सवा दो साल से राकेश की पत्नी बच्चों को छोड़कर अपने मायके में है। पिछले 11 महीने से दोनों के बीच तलाक का केस भी चल रहा है। मृतक के अंतिम संस्कार से पहले भी राकेश के ससुराल वाले झगड़ा करके गए हैं।

थाना बहुअकबरपुर के एसएचओ महेश कुमार मुताबिक एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!