हरियाणा में करनाल के असंध रोड़ स्थित गांव कतलेहड़ी के पास घने कोहरे के कारण दो गाड़ियों की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दो लोगों की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए गांव जुंडला निवासी मेजर सिंह वडैच (42) के परिजन संता सिंह ने बताया कि डॉक्टर राजेश जो मूल रूप से गांव बंबरेहड़ी का रहने वाला है और रहता करनाल है कल शाम करीब 6 बजे गांव में आया था। जिसके बाद उसने मेजर सिंह को कहा कि चलो गांव में चलते है वहां पर कुछ काम है आते समय वह तुम्हें गांव मे छोड़ दूंगा।

संता सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को घना कोहरा छा गया था। देर रात करीब साढ़े 9 डॉक्टर राजेश व मेजर सिंह गाड़ी में सवार होकर गांव बंबरेहड़ी से करनाल वापस आ रहे थे। कोहरा बहुत ज्यादा था। आगे कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था। गाड़ी को राजेश चल रहा था। जैसे ही वह गांव कतलेहड़ी के पास पहुंचे तो सामने से आ रही दूसरी कार में टक्कर हो गई। दोनों कारों में सवार चारों लोगों को गंभीर चोट आई।

​​​​​​​संता सिंह ने बताया कि हादसा होते देख राहगीरों ने पुलिस व एम्बुलेंस को फोन किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एम्बुलेंस घायलों को करनाल के अस्पताल में लेकर पहुंची। इस दौरान मौके पर ही मेजर सिंह दम तोड़ चुके थे। अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने मेजर सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य तीन लोग यानी डॉक्टर राजेश व दूसरी गाड़ी में सवार दो लोगों का इलाज शुरू कर दिया। डॉक्टर राजेश व दूसरे गाड़ी चालक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

​​​​​​​सदर थाना के SHO अजयैब सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया है। जिस दूसरी गाड़ी के साथ हादसा हुआ है। वह भी असंध के रहने वाले है। जो रात को बैक से अपना काम निपटा कर असंध जा रहे थे। उन दोनों लोगों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!