रोहतक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुये बताया कि दिनांक 1 नवम्बर 2026 को पद यात्रा का आयोजन होने तथा दिल्ली रोड पर अत्याधिक यातायात होने के कारण आमजन दिल्ली रोड़ का प्रयोग करने से बचे। छोटूराम पॉलिटेक्निक से डी-पार्क दिल्ली रोड़ तक यातायात बाधित रहने की संभावना है। आमजन को असुविधा न हो इसके लिए रोहतक पुलिस द्वारा सुबह 07 बजे से डी-पार्क से सैक्टर-14 चौक तक यातायात के लिए नाके लगाए गए है तथा आमजन के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए है। केवल आपत वाहन जैसे एम्बुलैंस, फॉयरब्रिगेड, पुलिस वाहन आदि ही इस मार्ग का प्रयोग कर सकते है। यातायात को सुचारु रुप से चलाने के लिए नाकाबंदी व यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
डायवर्ट रुट:-
- सोनीपत स्टैंड से दिल्ली बाईपास की तरफ जाने वाले वाहन चालक सोनीपत रोड, शीला बाईपास चौक से होते हुये दिल्ली बाईपास चौक की तरफ पहुंचे।
- दिल्ली बाईपास से सोनीपत स्टैंड या अम्बेडकर चौक की तरफ आने वाले वाहन
चालक शीला बाईपास चौक, सोनीपत रोड होते हुये अपने गंतव्य की तरफ जाये। - दिल्ली बाईपास से पीजीआईएमएस की तरफ आने वाले वाहन चालक एमडीयू के गेट नम्बर 01 व गेट न. 03 से होते हुए पीजीआईएमएस की तरफ जाये।
- पीजीआईएमएस से दिल्ली बाईपास की तरफ आने वाले वाहन चालक एमडीयू के गेट न. 03 व 1 से होते हुये दिल्ली बाईपास की तरफ जाये।
- बजरंग भवन की तरफ से पीजीआईएमएस जाने वाले वाहन चालक श्रीनगर कॉलोनी से होते हुये पीजीआईएमएस पहुंचे।
- सोनीपत स्टैंड से मॉडल टाउन की तरफ जाने वाले वाहन चालक सोनीपत स्टैंड, सोनीपत रोड होते हुये मॉडल टाउन की तरफ जायेगे।
- दिल्ली बाईपास से मॉडल टाउन की तरफ आने वाले वाहन चालक शीला बाईपास चौक होते हुये मॉडल टाउन की तरफ पहुंचे।
- अशोका चौक से दिल्ली बाईपास की तरफ जाने वाले वाहन अशोका चौक से झज्जर चुंगी व रुपया चौक होते हुये दिल्ली बाईपास पहुंचे।
अपीलः-
रोहतक पुलिस की तरफ से आमजन से अपील है कि डी-पार्क से दिल्ली बाईपास चौक तक के मार्ग पर जाने से बचे। वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य तक पहुँचे। यातायात व्यवस्था बनाए रखने में जिला पुलिस को सहयोग करे।

