हरियाणा के पानीपत में दंपति की बाइक को संजय चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई और उसका पति घायल हो गया। आरोपी हादसे के बाद मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। हादसा उस समय हुआ जब इसराना निवासी कपड़ा व्यापारी दंपति बाइक पर पानीपत सिटी में कपड़ा खरीदने आ रहे थे। सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में सुशील ने बताया कि वह इसराना का रहने वाला है। 13 नवंबर को पत्नी नीलम (36) के साथ बाइक पर कपड़ा खरीदने पानीपत शहर आ रहे थे। संजय चौक पार करने के दौरान पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक तेज रफ्तार में आया। उसने बाइक को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दंपती नीचे गिर गए। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया।

सुशील ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर लगने के बाद वह बाइक से उछल कर डिवाइडर पर गिर गया। पत्नी नीलम ट्रैक्टर के पिछले पहिये से टकरा कर ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच में गिर गई। इस कारण उसे काफी गंभीर चोट आई। खून से लथपथ हालत में उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर होने की वजह परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान 14 नवंबर को नीलम की मौत हो गई। शनिवार को उसका अंतिम संस्कार हुआ।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!