पानीपत:  हरियाणा में सोमवार को पेट्रोल पंप डीलरों की हड़ताल के बीच टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा अपनी कार में पेट्रोल डलवाने पहुंचे। नीरज चोपड़ा अपनी ब्लू कलर की लग्जरी कार में शाम करीब 5 बजे पेट्रोल डलवाने मतलौडा स्थित गंगा फिलिंग स्टेशन पर पहुंचे।

नीरज ने अपनी पहचान छिपाने के लिए टोपी पहन रखी थी और मुंह पर मास्क लगा रखा था। वे पेट्रोल पंप अपनी महंगी चमचमाती कार लेकर आए थे, जिसे देख हर कोई दीवाना हो रहा था, गाड़ी को देखकर ही पेट्रोल पंप कर्मचारी गाड़ी के मुरीद हो गए। गाड़ी में बैठे चालक ने तेल डालने की बात कही तो कर्मचारियों ने हड़ताल की बात कहते हुए मना कर दिया। नीरज की गाड़ी के पीछे उनके चाचा सुरेंद्र चोपड़ा भी अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में पेट्रोल पंप पर पहुंचे।

सुरेंद्र चोपड़ा ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों को सिर्फ इतना बताया कि गाड़ी नीरज चोपड़ा की है। इतना सुनते ही कर्मचारी गाड़ी के साथ ही सेल्फी लेने लगे। हालांकि नीरज चोपड़ा गाड़ी से नीचे भी नहीं उतरे और उन्होंने न टोपी और न ही मास्क हटाया। जब तक कुछ कर्मचारियों को आभास हुआ कि गाड़ी में नीरज चोपड़ा भी बैठे हैं, तब तक गाड़ी का टैंक फुल हो गया और वहां से रवाना हो गए।

पानीपत के मतलौडा क्षेत्र के गांव भालसी पर स्थित गंगा फिलिंग स्टेशन के संचालक नवीन नैन ने बताया कि नीरज चोपड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर किसी काम से जाना था। उन्होंने पेट्रोल पंप पर 2600 रुपये का तेल डलवाया। नीरज चोपड़ा भारत की पहचान हैं और उन्होंने देश का मान पूरे विश्व में बढ़ाया है। इसलिए अपनी जिम्मेदारी समझते हुए हड़ताल के बावजूद उनकी गाड़ी को रिफिल किया गया। साथ ही पंप पर आने वाले आपात सेवा में लगे वाहनों को भी सर्विस दी गई।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!