गृह मंत्रालय भारत सरकार की गाइडलाइन के तहत श्री राकेश कुमार सिंह कमाण्डेण्ट 194 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स के निर्देशानुसार, सी/194 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स की एक टुकड़ी श्री सोनेलाल साहू उप कमांडेंट के नेतृत्व में जालंधर जिले में पहुंची हुई है। रैपिड एक्शन फोर्स का फ़्लैग मार्च लगातार चौथे दिन भी जारी है।

रविवार को टीम ने श्री सोनेलाल साहू उप कमांडेंट के नेतृत्व में निरीक्षक राजबीर सिंह, निरीक्षक देवेन्द्र , निरीक्षक अजय राय, निरीक्षक संपत पुरी व महिला टीम कमांडर उप निरीक्षक कविता नरवाल , श्री हरजिंदर सिंह ACP model town,थाना प्रभारी अजैब सिंह व पुलिस बल के सदस्यों के साथ थाना डिवीजन नंबर 6 के मिल्कबार चौंक, मसंद चौंक, माडल टाउन मार्केट, गोल मार्केट आदि एरिया में परिचित अभ्यास के दौरान भ्रमण किया।

इसके साथ डिवीजन नंबर 6 थाना में शांति कमेटी के सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों व युवाओं से मीटिंग कर भविष्य में होने वाली संभावनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं गुप्तचर एजेंसियों से मिलकर क्षेत्र के बारे में संपूर्ण जानकारी हासिल की।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!