सुपरस्टार शाहरुख खान की जिंदगी में आए दिन कुछ ना कुछ हो ही रहा है। पत्नी गौरी खान पर केस होने के अगले दिन उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। सुरक्षा गार्डों की आंख में धूल झोंकते हुए दो युवक शाहरुख के घर मन्नत की दीवार फंदकर अंदर घुस आए। उनके हौंसले इतने बुलंद थे कि वह घर की तीसरी मंजिल तक पहुंच गए।

खबर मिलते ही पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। बांद्रा पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, 19-20 साल के दोनों युवकों को बंगले में घुसने पर वहां ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को बताया कि वे गुजरात से आए हैं और शाहरुख से मिलना चाहते थे। अधिकारी ने बताया कि परिसर में बिना अनुमति के प्रवेश करने सहित भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

इस घटना के एक दिन  पहले  गौरी खान के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। मुंबई के रहने वाले किरीट जसवंत शाह का आरोप है कि शाहरुख खान की पत्नी गौरी तुलसियानी ग्रुप की ब्रांड एम्बेसडर हैं। गौरी द्वारा विज्ञापन किये जाने की वजह से उसने उन पर विश्वास करके वर्ष 2015 में लखनऊ में एक फ्लैट बुक कराया था। इसके लिये उसने कम्पनी को 85 लाख 46 हजार रुपये चुकाये थे। इसके बावजूद कम्पनी ने उसने फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!