रोहतक में शातिर ठगों द्वारा दो महिलाओं के साथ एक लाख दस हज़ार रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। एक महिला को 70 हजार रुपए के बदले कागज थमा दिए। वहीं दूसरे मामले में महिला का एटीएम कार्ड बदलकर 40 हजार रुपए निकाल लिए गए हैं।

रोहतक के हिसार बाइपास सूर्या कॉलोनी निवासी शिमला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पीएनबी बैंक में पैसे निकलवाने गई थी। उसने अपने बैंक खाते से 70 हजार रुपए निकलवाए। पैसे लेकर बैंक से बाहर निकली तो एक व्यक्ति ने उन्हें बातों में लगा लिया। 70 हजार रुपए बदलने के बहाने शिमला से पैसे ले लिए और एक रूमाल में कागज के टुकड़े बांधकर वापस दे दिए। रूमाल को खोलकर देखा तो धोखाधड़ी का पता लगा। पैसों की जगह सफेद कागज के टुकड़े मिले, जिसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने भी मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

गांव बहुअकबरपुर निवासी वंदना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां माया देवी अपने एटीएम कार्ड से पैसे निकलवाने भिवानी चुंगी स्थित एटीएम में गई थी, जहां एक युवक मौजूद था। जब माया देवी पैसे निकलवाने लगी तो एटीएम से पैसे नहीं निकले तो वहां मौजूद युवक ने बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड ले लिया और कुछ देर बार चैक किया तो एटीएम कार्ड बदला हुआ मिला। उसके बाद खाते से 40 हजार रुपए निकाल लिए गए। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके धोखाधड़ी करने वाले को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!