आर्मी भर्ती में केंद्र की नई अग्निपथ योजना के खिलाफ हरियाणा में युवाओं का बवाल शुरू हो गया है। हरियाणा के पलवल में योजना के विरोध करते हुए युवाओं ने नेशनल हाइवे जाम कर दिया जिसके बाद उसमें और पुलिस में भिडंत हो गई। नेशनल हाईवे पर रेस्ट हाउस के सामने युवाओं ने पुलिस की 4 गाड़ियों को तोड़ दिया और 3 में आग लगाने के साथ साथ पुलिस पर जबरदस्त पथराव किया गया। पुलिस ने हालात को कंट्रोल में लाने के लिए आंसू गैस छोड़ी और हवाई फायरिंग की।
इतना ही नहीं गाड़ियों में आग लगाने के बाद युवाओं ने डीसी के आवास पर थी पथराव शुरू कर दिया। हालात बिगड़ने के बाद पुलिस मौके से चली गई है। पलवल में पुलिस की 3 गाड़ियों को तोड़कर आग के हवाले किया। डीसी रैजिडेंस पर जबरदस्त पथराव किया गया है। पुलिस और डीसी रैजिडेंस के कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई है। युवा अभी भी उग्र रूप में है और जमकर पथराव कर रहे हैं। पुलिस की गाड़ियों में लगी आग बुझाने आई फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी युवाओं के प्रदर्शन को उग्र होता देख लौट गई है।
युवा अभी उग्र हैं और सड़क पर जमकर पथराव किया जा रहा है। आधा दर्जन से अधिक सवारी गाड़ियों में तोड़ फोड़ की गई है। उग्र युवाओं ने मीडिया सेंटर पर भी पत्थर बाजी कर शीशे तोड़ दिए हैं। नेशनल हाईवे पर पुराने कोर्ट के सामने रेस्ट हाउस के पास युवाओं का उग्र प्रदर्शन चल रहा है। डीएसपी यशपाल खटाना सहित आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी चोटिल हो चुके हैं।
अग्निपथ योजना के विरोध में हरियाणा में कई स्थानों पर जहां युवा सड़क पर उतर आए हैं, वहीं रोहतक में दो साल से सेना की भर्ती कर रहे एक युवक ने आज रोहतक के पीजी होस्टल के रूम में फंदा लगा कर जान दे दी। मृतक की पहचान सचिन निवासी लिजवाना जिला जींद के रूप में हुई है। बताया गया है कि युवक दो दिन पहले सेना भर्ती की नई पॉलिसी अग्नि पथ लाने से था परेशान था। पीजीआई थाना रोहतक ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस व परिजनों ने बताया की सेना की भर्ती कैंसिल होने और चार साल की स्कीम लाने से सचिन ने सुसाइड का कदम उठाया है।
हरियाणा के पलवल में गुरुवार सुबह केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती को लेकर अग्निपथ योजना लागू किए जाने के बाद आर्मी की तैयारी कर रहे नौजवानों ने विरोध प्रदर्शन किया। नेशनल हाईवे नंबर पर युवाओं ने टायरों में आग लगाकर हाईवे को जाम दिया। इतना ही नहीं हाईवे के दोनों तरफ लगी ग्रिल को तोड़कर हाइवे पर फेंक दिया। हजारों वाहन जाम में फंसे हुए हैं। पुलिस के लाठी चार्ज और पथराव से अनेक लोगों को चोटें आई हैं।
पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर पथराव लाठीचार्ज हुआ। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की 3 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और पूरी तरह से गाड़ियां जल चुकी हैं। जाम में फंसे लोकल वाहनों पर भी पथराव कर उन में तोड़फोड़ की गई है।
