रोहतक पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त गाडी मे बैठे तीन युवको को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवको से कुल 980 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि स.उप.नि. गुणपाल के नेतृत्व मे एसडीयू की टीम गोहाना चौक लाखनमाजरा के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की राजस्थान निवासी तीन युवक नशीला पदार्थ बेचने का काम करते है जो बिना नम्बर प्लेट की गाडी मे अवैध नशीला पदार्थ लिये हुये है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये महादेव सर्विस स्टेशन जींद रोहतक रोड लाखनमाजरा के सामने गाडी मे बैठे तीन युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। युवको की पहचान भिखाराम पुत्र हनुमान निवासी अखासर, श्रवण पुत्र देहराजराम निवासी पांचलसीदा राजस्थान व सुरेश पुत्र मांगीलाल निवासी कुचोर बिकानेर, राजस्थान के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवको के पास 980 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना लाखनमाजरा मे अभियोग संख्या 72/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!