हरियाणा में ओम प्रकाश चौटाला की INLD पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की हत्या के बाद उनके परिवार को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। कॉलर ने घर के अलग-अलग नंबरों पर फोन कर ये धमकी दी है। कॉलर ने फोन कर बड़े गैंगस्टर के गैंग से होने का घर वालों को हवाला दिया है। धमकी भरी कॉल से परिवार के लोगों में दहशत का माहौल है।

हालांकि, परिजनों की ओर से SP झज्जर को इस पूरे मामले की जानकारी दी गई है। परिवार ने पुलिस जांच और सुरक्षा पर भी सवाल उठाया है।

INLD के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी का रविवार (25 फरवरी) को कत्ल हो चुका है। उनके साथ फॉर्च्यूनर कार में सवार जयकिशन की भी मौत हो चुकी है। इस डबल मर्डर में 7 लोगों पर लाइनपार थाना में नामजद FIR दर्ज की गई है। इसमें 6 ऐसे लोग शामिल हैं, जिनके नफे सिंह राठी से सीधे संबंध रहे हैं।

नफे सिंह राठी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग से जुड़े गैंगस्टर कपिल उर्फ नंदू ने ली है। इसको लेकर उसने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। पोस्ट के साथ गैंगस्टर ने एक फोटो भी डाली है। जिसमें राठी गैंगस्टर मंजीत माहल के साथ नजर आ रहे हैं। नंदू ने लिखा कि राठी की हत्या मैंने करवाई। माहल से दोस्ती के कारण राठी को मारा।

इस पोस्ट को लेकर हरियाणा पुलिस का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है। नंदू अभी UK में छिपा हुआ है। वहीं से वह गैंग को ऑपरेट कर रहा है।

नफे सिंह राठी की हत्या की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) को सौंपी जाएगी। सोमवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस ने सरकार से हाईकोर्ट के जज या CBI से जांच कराने की मांग की थी। इस पर गृहमंत्री अनिल विज ने CBI जांच कराने की मंजूरी दे दी है। इसके बाद परिवार द्वारा राठी का अंतिम संस्कार कर दिया है। हालांकि, परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 7 दिन का टाइम भी दिया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!