हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहा डेरा प्रमुख राम रहीम को पैरोल देने के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से हरियाणा सरकार को बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने बार-बार राम रहीम को पैरोल दिए जाने को लेकर हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही यह भी कहा है कि बिना इजाजत के डेरा प्रमुख को पैरोल न दें। इस मामले की अगली सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने 13 मार्च की डेट फिक्स की है।

इससे पहले हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि वह इस मामले में जवाब देने से क्यों बच रही है। कार्य वाहक चीफ जस्टिस रितु बाहरी की बैंच ने हरियाणा सरकार से पूछा था कि जिस तरह समय समय पर डेरा मुखी को पैरोल का लाभ दिया जा रहा है, उसी तरह दूसरे कैदियों को भी यह लाभ दिया जा रहा है या नहीं?।

डेरा मुखी पर सरकार जरूरत से ज्यादा मेहरबान तो नहीं है। ऐसे में बताया जाए कि समय समय पर किन कैदियों को लगातार हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से इन सवालों के जवाब मांगे गए थे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!