पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच पिछले 24 घंटे में लगातार तीसरा एनकाउंटर चल रहा है। सुरक्षाबलों ने उधमपुर के डूडू बसंतगढ़ में कुछ आतंकियों को घेर लिया है। आतंकवादियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मुठभेड़ में सेना का एक हवलदार शहीद हो गया। गोलीबारी के दौरान वह घायल हो गए थे और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने X पर रैंक 6 PARA SF के शहीद हवलदार झंटू अली शेख को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा – विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आज बसंतगढ़ , उधमपुर में एक संयुक्त अभियान चलाया गया। मुठभेड़ में फायरिंग के दौरान हमारे एक बहादुर को गंभीर चोटें आईं और बाद में इलाज के समय उसकी मौत हो गई। ऑपरेशन अभी भी जारी है।उधर, जम्मू-कश्मीर में बांदीपुरा पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के चार ओवर ग्राउंड वर्कर(OGW) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े कुछ OGW पुलिस और गैर स्थानीय लोगों पर हमला करने का मौका तलाश रहे थे। बांदीपोरा पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया, और जिले में विभिन्न स्थानों पर घेराबंदी की थी। नाका चेकिंग के दौरान मोहम्मद रफीक खांडे और मुख्तार अहमद डार को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार गोला-बारूद बरामद किया गया जिसमें चीनी हैंड ग्रेनेड 02, 7.62 एमएम मैगजीन 01 और 7.62 एमएम के 30 राउंड शामिल हैं।इसके अलावा, बांदीपोरा पुलिस ने F-Coy 3rd BN-CRPF और 13 RR AJAS कैंप के साथ मिलकर सदुनारा अजास में नाकाबंदी किया। जांच के दौरान पुलिस ने रईस अहमद डार और मोहम्मद शफी डार को पकड़ा। उनके पास से हैंड ग्रेनेड 01, 7.62 एमएम मैगजीन 01 और 7.62 एमएम के 30 राउंड बरामद किए गए।23 अप्रैल की शाम को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। तंगमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा था। यहां आतंकी एक घर में छिपे थे।वहीं, 23 अप्रैल की सुबह बारामूला के उरी सेक्टर में LoC के पास आतंकी घुसपैठ की कोशिश की गई थी। सेना ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया था। सेना के अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बलों ने 2-3 आतंकियों को घुसपैठ की कोशिश करते देखा था।

मारे गए आतंकियों के पास से बरामद सामान।

आतंकियों के पास से बरामद सामान में 2 असॉल्ट राइफल, गोला-बारूद, युद्ध से जुड़ा सामान, कारतूस, पाकिस्तानी करेंसी, चॉकलेट और सिगरेट के पैकेट मिले हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। यहां भी बड़े स्तर पर आतंकियों की सर्चिंग जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!