रोहतक के कलानौर में बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। घर के ताले तोड़कर 1.17 लाख रुपए व लाखों रुपए के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी उस समय हुई जब परिवार चरखी दादरी जिले में शादी में शामिल होने के लिए गया हुआ था। पीछे से चोरी करके आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।कलानौर के वार्ड नंबर 11 निवासी प्रवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 23 फरवरी की रात को चरखी दादरी के गांव कलियाण में शादी में गया हुआ था। शादी में शामिल होने के बाद 25 फरवरी रात करीब 7 बजे घर लौटा। तो उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। जब अंदर गया तो पाया कि सामान भी बिखरा हुआ पड़ा है।
अपने घर की यह हालत देखकर उसके होश उड़ गए। जिसे देखकर साफ हुआ कि रात को अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा है। जिसने घर के ताले तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी किए हैं। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और जांच शुरू कर दी। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
