रोहतक में घर का ताला तोड़कर नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने की वारदात सामने आई है। चोरी उस समय हुई जब घर पर ताला लगाकर भाई-बहन अपने-अपने काम पर गए हुए थे। पीछे से ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे। जिन्होंने अलमारी में रखे 25 हजार रुपए और आभूषण चोरी कर लिए। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई है।

पाड़ा मोहल्ला स्थित चावला चौक निवासी सुभाष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 मार्च को वह हर रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर हिसार रोड स्थित दुकान में चला गया था। वहीं उसकी बहन पिंकी भी जुलाहा चौक पर खाना बनाने के लिए चली गई। इस दौरान वे घर पर ताला लगाकर गए थे। जब पिंकी वापस लौटी तो मेन गेट का ताला नहीं लगा हुआ था।

जब पिंकी घर के अंदर आई तो ताला अंदर पड़ा हुआ था। वहीं कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़ रखा था। वहीं सामान बिखरा हुआ था। घर के हालत देखकर पता लगा कि पीछे से अज्ञात चोर घर में घुसे हैं। जिन्होंने ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। जिसके बाद चोर वहां से फरार हो गए। इसकी सूचना महिला ने अपने भाई को दी।

उन्होंने बताया कि उनकी अलमारी से 25 हजार रुपए नकद, एक सोने की चेन, 2 अंगूठी, 2 जोड़ी कानों के कुंडल व करीब 8 तोले चांदी के आभूषण चुराए हैं। जिसके बाद पीड़ितों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। वहीं पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!