रोहतक में कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया। विधायक भारत भूषण बत्रा ने सेक्टर 1 में अभियान के तहत लोगों से संपर्क किया। विधायक बत्रा ने कहा कि कांग्रेस को भारत जोड़ो और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का फायदा मिल रहा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का जनता से भारी जनसमर्थन मिल रहा है। राहुल गांधी को बीजेपी सत्ता पक्ष निशाना बना रहा है। यह बीजेपी में बौखलाहट है जिसके कारण राहुल गांधी को टारगेट किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र के बारे में लोगों को अवगत करवाएं। किस प्रकार से डेमोक्रेसी का मर्डर हुआ है। प्रजातंत्र में लोगों के अधिकारों का हनन हुआ है। बीजेपी व्यक्तिगत हनन, धर्म जात-पात की राजनीति में लगी हुई है। जिस प्रकार से प्रदेश में मंहगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है। हर वर्ग इस सरकार से दुखी है। 2024 में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा हाईकोर्ट के जज पर की गई टिप्पणी को लेकर भी बत्रा ने कहा सीएम को ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि संविधान में नियम के अनुसार हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों पर कोई भी टिप्पणी नहीं कर सकते है। भूपेंद्र सिंह के विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में कुमारी सैलजा व किरण चौधरी नहीं आने पर कहा कि निमंत्रण सभी को भेजा जाता है, वे नहीं आते यह क्या कह सकते है।सीएम द्वारा भ्रष्टाचार खत्म करने और एक भर्ती घोटाले में जेल जा चुका है दूसरा जेल जाने की तैयारी में इसको लेकर भी बत्रा बोले कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी में क्या हुआ है। मंहगाई, बेरोजगारी बढ़ती जा रही हैं। सरकार से हर वर्ग दुखी है। इस सरकार के भ्रष्टाचार के सबूत दिए और भी देंगे। यह सिर्फ पटके पहना कर नारेबाजी करते है।
