मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 98 कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता कार्यक्रम से जुड़े हरियाणा के दुल्हेड़ी गांव के युवाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने हमारे देश में जन भागीदारी के मायने ही बदल दिए हैं। देश में कहीं पर भी कुछ स्वच्छता से जुड़ा हुआ होता है, तो लोग इसकी जानकारी मुझ तक जरूर पहुंचाते हैं।

देश के प्रधानमंत्री ने दुल्हेड़ी गांव के युवाओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा, “इन युवाओं ने तय किया हमें भिवानी शहर को स्वच्छता के मामले में एक मिसाल बनाना है। उन्होंने युवा स्वच्छता एवं जन सेवा समिति नाम से एक संगठन बनाया। इस समिति से जुड़े युवा सुबह 4 बजे भिवानी पहुंच जाते हैं। शहर के अलग-अलग स्थलों पर ये मिलकर सफाई अभियान चलाते हैं। ये लोग अब तक शहर के अलग-अलग इलाकों से कई टन कूड़ा साफ कर चुके हैं।

गांव दुल्हेड़ी के तीन युवाओं ने तीन साल पहले गांव को साफ सुथरा बनाने का बीड़ा उठाया था। अब युवाओं की इस टीम में 60 से ज्यादा युवा जुड़ चुके हैं। युवाओं के प्रयास से गांव साफ सुथरा नजर आने लगा है। गांव के लोगों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!