हरियाणा के रोहतक में कबाड़ी मार्केट में दुकान के बाहर खड़े ट्रक से कबाड़ चोरी करने का मामला सामने आया है। वहीं यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकानदार ने आरोपी को सीसीटीवी में चोरी करते हुए देखा और इसके बाद मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

रोहतक के प्रताप चौक निवासी वंश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता विजय कुमार ने कबाड़ी मार्केट में दुकान की हुई है। 27-28 की रात को उन्होंने ट्रक में कबाड़ का लोहा आदि सामान भरा था। सामान भरने के बाद उन्होंने ट्रक को दुकान के बाहर ही खड़ा कर दिया और सभी सोने के लिए चले गए। रात को करीब 12 बजकर 50 मिनट पर उन्होंने अपनी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चैक किया तो एक व्यक्ति चोरी करता हुआ दिखाई दिया।

वंश ने बताया कि उन्होंने अपने फोन में देखा तो व्यक्ति सामान चोरी कर रहा था। इसके बाद उसने अपने पिता के साथ मौके पर जाकर आरोपी युवक को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सूरज बताया। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। आरोपी युवक भी पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!