हरियाणवी स्टेज डांसर डिंपल चौधरी के साथ उत्तर प्रदेश के हाथरस में आयोजित एक स्टेज शो के दौरान बदसलूकी का मामला सामने आया है। परफॉर्मेंस के बीच एक युवक द्वारा कथित तौर पर गलत नीयत से छूने की कोशिश किए जाने पर डिंपल चौधरी ने मंच पर ही उसे थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

डिंपल चौधरी ने इस घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा किया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक स्टेज पर पहुंचता है और परफॉर्मेंस के दौरान उनकी कमर को छूने की कोशिश करता है। युवक की इस हरकत से नाराज डिंपल तुरंत भड़क उठीं और मंच पर ही उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उन्होंने माइक से युवक को फटकार लगाते हुए कहा कि कार्यक्रम चल रहा है, इसका मतलब यह नहीं कि कोई कलाकार को हाथ लगाए।

जन्मदिन कार्यक्रम में हुई घटना

डिंपल चौधरी के अनुसार यह घटना 3 जून की रात हाथरस में एक निजी कार्यक्रम के दौरान हुई। एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर डांस और रागनी कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम में कई कलाकार मौजूद थे और बारी-बारी से अपनी प्रस्तुति दे रहे थे।

डिंपल ने बताया कि रात करीब ढाई बजे वह हरियाणवी गीत “गंडास” पर प्रस्तुति दे रही थीं। इसी दौरान आयोजक का एक रिश्तेदार मंच पर चढ़ आया और कथित तौर पर गलत नीयत से उनकी कमर को छूने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए युवक को थप्पड़ मार दिया।

“कलाकार हैं, खिलौना नहीं”

डिंपल चौधरी ने कहा कि कलाकार लोगों के मनोरंजन और अपनी आजीविका के लिए मंच पर प्रस्तुति देते हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि कोई उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ करे। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति गलत हरकत करेगा तो उसका विरोध किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर काफी हंगामा हो गया था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा और कुछ स्थानों पर डंडे भी चलाने पड़े। हालांकि उन्होंने इस मामले में पुलिस शिकायत दर्ज कराने से इनकार किया है।

500 रुपए से शुरू हुआ था सफर

बुलंदशहर की रहने वाली डिंपल चौधरी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2018 में स्टेज परफॉर्मेंस की दुनिया में कदम रखा था। शुरुआत में वह जागरणों में भजन और गीत गाया करती थीं। आर्थिक परिस्थितियों के कारण उन्होंने इस क्षेत्र को करियर के रूप में चुना।

डिंपल के मुताबिक शुरुआती दिनों में उन्हें एक कार्यक्रम के लिए सिर्फ 500 रुपए मिलते थे, जबकि अब वह करीब दो घंटे के शो के लिए 40 हजार रुपए तक फीस लेती हैं।

अश्लीलता के आरोपों पर भी दिया जवाब

स्टेज डांस और सोशल मीडिया पर इस्तेमाल की जाने वाली भाषा को लेकर उठने वाले सवालों पर डिंपल ने कहा कि यही उनका पेशा है और इसी से उनका घर चलता है। उनका कहना है कि जो लोग उनका कार्यक्रम पसंद करते हैं, वे देखने आते हैं, जबकि जिन्हें पसंद नहीं होता वे कार्यक्रम छोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की आलोचना से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!