हरियाणा में आज (शनिवार) से मानसून की विदाई हो रही है। हरियाणा में मानसून लगभग 112 दिनों तक सक्रिय रहा और इस दौरान प्रदेश में 568 मिमी बारिश हुई। इस पूरे सीजन में 19 सितंबर तक सामान्य से 39 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। भारत मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ के अनुसार, शनिवार को प्रदेश में कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है। सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

मानसून की वापसी के साथ ही गर्मी ने भी दोबारा दस्तक दे दी है। दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा है। शुक्रवार को हरियाणा में सबसे गर्म जिला हिसार रहा, जहां का तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, पलवल का तापमान भी 37 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम तापमान यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज क्षेत्र में 28 डिग्री सेल्सियस तक रहा। दिन और रात के तापमान में अंतर आने के बाद वायरल संक्रमण, खांसी, जुकाम, और बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है।

हिसार स्थित हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 20, 21 और 22 सितंबर को हरियाणा में किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं दिया गया है। सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। इससे पहले शुक्रवार को पंचकूला में तेज बारिश हुई तो वहीं कैथल में काली घटाएं छाई रहीं।

प्रदेश में 19 सितंबर तक औसतन 409.7 एमएम बारिश होनी चाहिए थी लेकिन अब तक 568.3 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 39 प्रतिशत ज्यादा है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1116.5 एमएम दर्ज की गई है जबकि सबसे कम बारिश सिरसा में 346.6 एमएम दर्ज की गई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!