रोहतक मे नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि आज माल गोदाम रोड़ पर गोबर बहाने बारे निरंतर शिकायत कार्यालय में प्राप्त हो रही थी जिस संदर्भ में डेयरी संचालको से अपील भी की गई थी कि नालो व सीवर में गोबर न बहाये ऐसा करने से वहां के सीवर व नाले भर जाते है तथा आमजन को काफी असुविधा होती है। परन्तु कुछ डेयरी संचालक द्वारा नियमो की अवहेलना करते हुए गोबर को नालो व सीवर में बहाया जा रहा था। जिस बारे नगर निगम की टीम को निर्देश दिए जा चुके थे कि गंदगी फैलाने वालो पर सख्त कार्यवाही की जाये। आज नगर निगम की टीम द्वारा डेयरियो में निरीक्षण कर गोबर को बहाने वाले 3 डेयरी संचालको के 30000 रूपये के चालान किए गए। नगर निगम द्वारा अब सख्ती से कार्य किया जायेगा तथा नालो व सीवर में गोबर बहाने वालो पर सख्ती से कार्यवाही की जाये तथा उनके चालान सुनिश्चित करें क्योकि इससे सीवर व नाले भर जाते है जिस कारण आमजन को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता हैं। नगर निगम की टीम को निर्देश दिए जा चुके है कि निरंतर निरीक्षण करें तथा गंदगी फैलाने वालो के चालान सुनिश्चित किए जाये।


आयुक्त महोदय द्वारा यह भी बताया गया कि नालो की सफाई का कार्य निरंतर जारी है आज नगर निगम द्वारा मालगोदाम रोड़, शिवाजी कलानी, डूंगी गोहरी, सुनारियां चौक से भिवानी चुंगी, कच्चा बेरी रोड़ आदि स्थानो पर नालो की सफाई का कार्य करवाया गया।


डेयरियों में निरीक्षण के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन, सहायक सफाई निरीक्षक नरेन्द्र, सुमित फौगाट, कृष्ण लाल, सुशील, सलाहकार अरविन भाटिया व सलिल मेहता आदि मौजूद रहे।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!