रोहतक की देव कॉलोनी स्थित पीजी से एक युवक ने लड़कों के मोबाइल फोन व नकदी चोरी कर लिए। जब इसका पता लगा तो पीजी में लगे सीसीटीवी खंगाले गए। सीसीटीवी के अनुसार, एक युवक पीजी में घुसा और कमरों की तलाशी ली। तीन मोबाइल फोन व 16 हजार से अधिक की नकदी सहित अन्य सामान चोरी करके फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
सोनीपत के गांव नैना तातरपुर निवासी अंकित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने रोहतक देव कॉलोनी में रॉयल बॉयज हॉस्टल नाम से पीजी खोला हुआ है। पीजी में एक युवक घुसकर 3 मोबाइल फोन व 16 हजार से अधिक नकदी चोरी करके ले गया। विक्रम, अरुण व मोहित के मोबाइल फोन चोरी हुए हैं। अन्य सामान भी चोरी हुआ है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।पीजी संचालक अंकित ने बताया कि आरोपी युवक पीजी में मेन गेट से घुसा और उसने कई कमरों की तलाशी ली। जिस भी कमरे का गेट खुला मिला, उसमें घुसकर सामान चोरी किया। लगता है कि आरोपी नशे का आदी था।
जब आरोपी पीजी में घुसा और चोरी कर रहा था तो यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपी अकेला ही आया था। सीसीटीवी में आरोपी का चेहरा भी दिखाई दे रहा है। अब फुटेज के आधार पर उसकी तलाश की जाएगी।

