रोहतक में मध्यप्रदेश निवासी चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने ताला खोलने के बहाने घर में प्रवेश किया और अलमारी में रखे कैश व गहनों लेकर फरार हो गया था। चोरी के बाद वह मध्यप्रदेश के इंदौर चला गया। लेकिन कुछ दिनों बाद वापस लौटा तो पुलिस ने उसे धर दबोचा। आरोपी के रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि उस पर मध्यप्रदेश में भी चोरी के केस दर्ज हैं।

वहीं ताजा मामले में 10 अप्रैल को पुलिस को एक घर में चोरी की सूचना मिली। शिकायतकर्ता रमेश ने पुलिस को बताया कि उसके घर से कैश व गहने की चोरी हुई है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। इस मामले में मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी गुरदयाल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ताला ठीक करने का काम करता है और मौका लगते ही चोरी की वारदात को अंजाम दे देता है। इस चोरी से पहले भी आरोपी गली में घूम रहा था। इसी दौरान शिकायतकर्ता ने आरोपी को ताला ठीक करने के लिए बुलाया। जब आरोपी अलमारी का ताला ठीक करने लगा तो मौका पाकर अलमारी से 73 हजार कैश व गहने चोरी कर लिए। इसके बाद कहा कि अलमारी को 3-4 घंटे बाद खोलने के लिए कहा। आरोपी के जाने के बाद शक हुआ तो अलमारी चेक की और पाया कि उनका सामान चोरी किया है।

एवीटी स्टाफ प्रभारी SI सतीश कादयान ने बताया कि आरोपी गुरदयान के खिलाफ मध्यप्रदेश में चोरी के केस हैं। वहीं आरोपी ने रोहतक में फिलहाल एक ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि इस तरह की गैंग अनेक जगहों पर चल रही है। जिसको लेकर विभिन्न जिलों के थानों में भी अलर्ट भेजा है। ताकि इस तरह की वारदात पर अंकुश लगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!