रोहतक की सीआईए-दाे स्टाफ की टीम ने लव्यांश अपहरण के मामले में महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें आरोपी मुकेश निवासी झंग कॉलोनी, रेखा निवासी सेक्टर-13 द्वारका नई दिल्ली व दीपक निवासी सेक्टर-2 शामिल है। आरोपी मुकेश व रेखा मनोज के भाई-बहन है व दीपक मनोज का दोस्त है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही आरोपी मनोज को गिरफ्तार किया जाएगा।
सीआईए-2 इंचार्ज नवीन जाखड़ ने बताया कि सेक्टर-3 निवासी सुरेन्द्र की शिकायत के आधार पर थाना अर्बन एस्टेट में केस दर्ज है। सुरेन्द्र ने अपनी बेटी निहारिका की शादी मनोज निवासी झंग कॉलोनी के साथ करीब 10 साल पहले की थी। मनोज व निहारिका दोनों अलग रह रहे हैं।
निहारिका को पुत्र लव्यांश उर्फ आरव पैदा होने के बाद ही अपने नाना-नानी के पास रहता है। बीती 25 अगस्त को दोपहर करीब 1 बजकर 40 मिनट पर कपूर सिंह अपने नाती लव्यांश को स्कूल से लेने गए थे। अचानक से मनोज व मनोज की बहन रेखा आए व कपूर सिंह के साथ मारपीट कर लव्यांश को अगवा कर मौके से फरार हो गए।

