हरियाणा के झज्जर जिले में गैंगवार के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव सुबाना निवासी हितेश उर्फ गुल्लू के रूप में हुई है। वारदात उस समय हुई जब वह अपने घर के बाहर खड़ा था।

जानकारी के अनुसार, बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए 3 से 4 हमलावरों ने अचानक हितेश को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब 20 से 25 राउंड फायरिंग की गई, जिससे हितेश की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

गोलीबारी की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। मौके से गोलियों के खोल भी बरामद किए गए।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि हितेश वारदात के समय मोबाइल पर बात कर रहा था, तभी हमलावर वहां पहुंचे और उस पर फायरिंग कर दी।

गंभीर रूप से घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जांच में सामने आया है कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले आरोपी पक्ष पर भी फायरिंग हुई थी, जिसके बाद यह वारदात हुई।

फिलहाल पुलिस गैंग कनेक्शन और आपसी विवाद के एंगल से जांच कर रही है। इलाके में घटना के बाद दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!