हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की राज्य कार्यकारिणी की बैठक 29 दिसंबर को सुबह 11बजे गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज नियर संतपुरा गुरुद्वारा यमुनानगर में होगी। इस मौके पर पत्रकारिता एवं चुनौतियां विषय पर परिचर्चा रहेगी। इसके साथ ही यूनियन द्वारा संचालित की जाने वाली गतिविधियों पर चर्चा होगी। राज्य कार्यकारिणी के सभी सदस्यों व जिलाध्यक्ष इस अवसर पर शामिल होगे।

यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रवीण मोदगिल, महासचिव अनिल दत्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में यूनियन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा, अश्विनी दत्ता,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय मल्होत्रा, मनमोहन कथूरिया प्रदेश अध्यक्ष , इंद्रवेश प्रदेश महासचिव भाग लेगे।

कार्यक्रम में यमुनानगर के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ लोगों को एवं वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा इस अवसर पर सांझा रेडियो के चेयरमैन मनमोहन सिंह द्वारा लिखित पुस्तक सिटीजन जर्नलिस्ट का मुख्य अतिथि द्वारा विमोचन भी किया जाएगा।

यूनियन के सदस्यों ने आज यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक राजीव देशवाल से मिलकर उन्हें कार्यक्रम के लिए आमंत्रण दिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!