पहला मामला:जिला झज्जर के गांव आसौदा निवासी मंजीत ने सिविल लाइन पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती हैं। 10 अगस्त को वह अपनी पत्नी की डिलीवरी के लिए अत्री नर्सिंग होम में लेकर आया था।
जहां पर उसने अपनी पत्नी को दाखिल करवा दिया। वहीं उन्होंने अपनी गाड़ी नर्सिंग होम के सामने सोनीपत रोड पर खड़ी की थी। जो उन्होंने करीब दो साल पहले वर्ष 2022 में खरीदी थी।
उसने अपनी गाड़ी में ही सभी दस्तावेज रखें थे। साथ ही उसकी पत्नी के सोने के गहने (2 अंगूठी व एक चैन) और लगभग 40,000 रुपए रखे हुए थे। उसने अपनी गाड़ी 11 अगस्त को तलाशी, तो वह नहीं मिली। जिसको कोई नाम पता ना मालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
दूसरा मामला:
रोहतक की मानसरोवर कॉलोनी निवासी सुनील कुमार ने आर्य नगर थाना में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि झज्जर रोड पर उनकी भगत पम्प स्टोर नाम से हार्डवेयर की दुकान है। वे अपनी दुकान में खेतों में लगने वाले ट्यूबवेल व पानी की सप्लाई की पाइपों से संबंधित सामान रखता है। हर रोज की तरह वह 10 अगस्त को शाम 8 बजे अपनी दुकान पर 2 ताले लगाकर घर चला गया था। सुबह पड़ोसियों ने बताया कि उनकी दुकान मे चोरी हो गई है व ताला टुटा हुआ है। जब मैंने मौके पर आकर देखा तो मेरी दुकान का एक ताला टूटा हुआ मिला और दुकान से लगभग 60 प्लेट लोहे की जो पेट्रोल पंपों व खेतों के ट्यूबवेल में प्रयोग की जाती है, चोरी हुई मिली। जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपए है।
सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं। सीसीटीवी की फुटेज देखी तो दो युवक दिखे जो चोरी करके ले गए। जिन्होंने लोहे की राड से पहले शटर पर लगे तालों को तोड़ा और फिर चोरी की। दोनों युवक नगर निगम की रेहड़ी लेकर आए थे। जिस पर नगर निगम रोहतक व टोल फ्री नंबर भी लिखा हुआ था। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
