पिछले कुछ समय से देश में भगदड़ की घटनाएं सामने आ रही है। ये प्रशासन की लापरवाही कहें या लोगों की बेसर्बी, इस तरह की घटनाएं चिंता बढ़ा रही है। बिहार के सिद्धनाथ मंदिर में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, यहां  भगदड़ मचने के चलते  सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 

दरअसल सावन के चौथे सोमवार के चलते सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ देर रात से ही लग गई थी। हर कोई अपनी बारी का इंतजार कर रहा था पर कुछ लोगों ने सब्र ना करते हुए धक्का देना शुरू कर दिया। ऐसे में 
 देखते ही देखते भगदड़ मच गई और लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। 

इस हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि कांवड़ियों में किसी चीज को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उनके बीच कहासुनी और हाथापाई हुई, जिससे मंदिर में भगदड़ मच गई।

इस घटना के गवाह बने लोगों ने बताया कि भगदड़ के बाद श्रद्धालु गिर गए थे और दम घुटने लगा था। वहीं कुछ का आरोप है कि लाठीचार्ज करने की वजह से यह हादसा हुआ है।  बताया जा रहा है कि  पुलिस और लोगों में बहस के बाद लाठी चलाई गई तो लोग पीछे की तरफ भागने लगे, ऐसे में सभी नीचे की तरफ गिरते चले। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!