आम आदमी पार्टी रोहतक इकाई के वार्ड 15 अध्यक्ष भूषण वाधवा ने कहा कि वक्त रहते प्रशासन को सतर्क हो जाना चाहिए था। सबको पता है कि मानसून आने वाला है तो क्यों नही नालिया और सिवरेज की सफाई करवाई गई। लोगो की गाड़िया, स्कूटर, बाइक डूब गए और कई लोगो के मोबाइल पानी में गिर गए। कई लोग गड्डे की वजह से गिर गए और उन्हें चोट भी लगी। घरों और दुकानों में पानी चला गया जिसकी वजह से बहुत नुकसान हुआ।

लोगो के धंधे बंद रहे। शहर का इतना बुरा हाल आज तक नहीं देखा। सड़के इतनी खराब है कि पता ही नही चलता कि सड़क में गड्डे है या गड्डे में सड़क। बहुत बार सरकार को सड़को के बारे में भी अवगत करवा चुके है लेकिन कोई असर ही नही। मैं एक बार फिर से सरकार और प्रशासन से अपील करता हूं कि समय रहते शहर का सुधार कर लो और गरीब जनता का जो नुकसान है उसको सरकार द्वारा मुआवजा दिया जाना चाहिए।

मैं निगम के पार्षदो से कहना चाहता हूं कि अगर तुम्हारी नही चलती, अधिकारी तुम्हारा कहना नही मानते तो तुम्हे नैतिकता के नाते तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!