रोहतक पुलिस की टीम ने गांव भाली आनन्दपुर निवासी महिला परवीन की गोली मारकर की गई हत्या की वारदात में शामिल मुख्य साजिशकर्ता परवीन के देवर मोहित व उसके साथी को प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो को एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल कर गहनता से पुछताछ की गई। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आरोपियों को आज पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी सीआईए-2 निरीक्षक नवीन जाखड़ ने बताया कि दिनांक 21/22 जून की रात को पुलिस को सूचना मिली कि गांव भाली आनन्दपुर मे परवीन पत्नी वेदप्रकाश पर गोली चली है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई। गोली लगने से परवीन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका के पिता शमशेर निवासी गाँव पुठर (पानीपत) हाल मुखीजा कालोनी नजदीक शुगर मिल पानीपत की शिकायत के आधार पर धारा 302/34/120बी भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 127/2022 अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शमशेर ने अपनी बेटी परवीन की शादी वेदप्रकाश पुत्र सतबीर निवासी गांव भाली आन्नदपुर के साथ करीब 14/15 साल पहले की थी। दिनांक 22.06.2022 को शमशेर को सूचना मिली की षडयंत्र के तहत परवीन की गोली मारकर अज्ञात युवको ने हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया है।
पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री उदय सिंह मीना के दिशा-निर्देशों अनुसार मामले की जाँच सीआईए-2 स्टाफ़ द्वारा अमल में लाई गई।जाँच के दौरान दिनांक 05.07.2022 को उप.नि. रोहताश ने आरोपी मोहित पुत्र सतबीर व संदीप उर्फ बच्ची पुत्र ओमप्रकाश निवासीगण गांव भाली आनन्दपुर रोहतक को प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ़्तार किया गया है। दोनो आरोपी अन्य वारदातों में गिरफ्तार होकर जिला जेल सुनारियां में बन्द थे। आरोपी मोहित ने अपने साथी संदीप के साथ मिलकर जेल के अन्दर से ही अपनी भाभी की हत्या करने का षड्यंत्र रचा था। वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियो को पहले गिरफ़्तार किया जा चुका है।
