रोहतक के गांव बालम निवासी कमलेश ने बताया कि उसके पास बकरी है। वह उसे गांव के सरकारी स्कूल के पास चरा रही थी, तभी अचानक पीछे से एक अज्ञात लड़का आया और उसे धक्का देकर गिरा दिया तथा उसके कानों से सोने की बालियां छीनकर स्कूटी पर भागने लगा
उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए। ऐसे में स्कूटी सवार लुटेरा अपनी स्कूटी वहीं छोड़कर भाग गया। उन्होंने उसका पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन लड़का नहीं मिला। फिलहाल पीड़ित महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है तथा पुलिस से अज्ञात लुटेरे के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
