रोहतक में एक नौकरानी चोरी करके फरार हो गई। घटना का उस समय पता चला, जब मालिक सुबह सोकर उठा। नौकरानी घर पर नहीं थी। यहां तक कि सामान चेक किया तो पाया कि 45-46 हजार रुपए कैश व आभूषण भी गायब मिले। जो पिछले करीब ढाई-तीन साल से काम करती थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी।

शास्त्री नगर निवासी रविंद्र यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे सेक्टर-2 में किराए के मकान में रहते हैं। रविंद्र ने शोरूम किया हुआ है और उनकी पत्नी एचआर के पद पर काम करती है। इसलिए उन्होंने बच्चे व घर को संभालने के लिए बिहार के मुजफ्फर नगर निवासी रिंकी को नौकरी पर रहा। जो पहले उनके दोस्त के घर पर नौकरानी का काम करती थी।

उन्होंने बताया कि पिछले करीब ढाई-तीन साल से उनके पास ही काम करती थी। 26-27 अप्रैल की रात को उनकी नौकरानी बिना बताए घर से सामन लेकर भाग गई। जब वे सुबह उठे तो देखा कि उसकी नौकरानी बिहार की रहने वाली रिंकी घर पर नहीं हैं। जब सामान चेक किया तो पाया कि 45-46 हजार रुपए कैश, एक सोने की चैन, 2 अंगूठी आदि सामान गायब मिला।

उन्होंने बताया कि वे दूसरे कमरे में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे तक नौकरानी घर पर ही थी। लेकिन इसके बाद वह फरार हो गई। अपने स्तर पर तलाश करने का प्रयास किया। नौकरानी का फोन भी बंद आ रहा है। जब नौकरानी रिंकी की मां जो नया बस स्टैंड के पास किराए पर रहती थी। उसके पास गए तो कमरे पर भी ताला लगा हुआ था।

पीड़ित ने बताया कि नौकरानी के भाई से भी बातचीत की। फोन पर नौकरानी के भाई ने भी अभद्र व्यवहार किया। लेकिन नौकरानी का कहीं भी पता नहीं लग पाया। अपने स्तर पर नौकरानी की तलाश करने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!