रोहतक के विधायक भारत भूषण बतरा एक बार फिर विधानसभा में आक्रामक रूप में नजर आए। विधायक बतरा ने सफाई के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि 2 साल से मामला अदालत में है, लेकिन सरकार को इस पर गंभीरता से काम करना चाहिए था। सरकार अदालत में रिक्वेस्ट करे कि सरकार के काम रुके हुए हैं और स्टे हटाया जाना आवश्यक है।

विधायक बीबी बतरा ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़ी कानून विशेषज्ञों की एक बहुत बड़ी टीम है। इसके बावजूद जब भी कोई प्रदेश के विकास या कोई भी मामला अदालत में जाता है तो स्टे हो जाता है। आवश्यक मामलों में स्टे हटता नहीं है और विकास का सारा काम लटक जाता है।

विधायक बीबी बतरा ने कहा कि 23 सितंबर 2023 को 49 करोड़ का रोहतक में कूड़े के निष्पादन करने के लिए टेंडर हुआ। उस टेंडर को ठेकेदार ने कोर्ट में चैलेंज कर दिया। पूरे 2 साल होने जा रहे हैं, वह स्टे आज तक नहीं हटा और रोहतक पूरा कूड़े के ढेर में सड़ रहा है । सीएम ने 25-25 करोड़ के काम सड़कों के लिए मंजूर किए थे। यह मामला भी डेढ़ साल से कोर्ट में स्टे के कारण अटका हुआ है।

विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि वर्ष 2013 में हाउस टैक्स से संबंधित एक पॉलिसी बनी थी, जिसमें धर्मशालाओं को राहत दी गई थी। रविदास धर्मशाला या अन्य सामाजिक धर्मशालाएं है, जिन्हें लाखों रुपए का टैक्स बिना देखे , बिना कानून को समझे भेजा जा रहा है। सदन में मौजूद मंत्री कृष्ण लाल पवार से कहा कि एससी समाज की धर्मशालाओं का मंत्री संज्ञान ले, उन पर टैक्स नहीं लगना चाहिए।

विधायक ने कहा कि सरकार ने पिछले दिनों गवर्नमेंट के गेस्ट लेक्चरर्स को सुरक्षा दी और इसी सदन में सीएम ने कहा कि यूनिवर्सिटी के जो असिस्टेंट प्रोफेसर हैं, उनको भी रेगुलर करेंगे। वह भी नियमों की तरह लगे हैं। सीएम को अपने वायदे अनुसार उन्हें अब तक नियमित कर देना चाहिए था। करीब 1500 असिस्टेंट प्रोफेसर है, जो नियमित होने का इंतजार कर रहे है।

विधायक ने कहा कि पूरे प्रदेश में सीवरेज व्यवस्था और सड़कों का बुरा हाल है। बिना बारिश हुए सीवरेज की वजह से बहुत जगह जल भराव हो जाता है । रोहतक की 25-25 कॉलोनी में दूषित पेयजल आ रहा है। पेयजल के निदान के लिए रोहतक में कोई विशेष कार्य नहीं हुआ। विधायक ने सीएम और टूरिज्म मंत्री से 16 एकड़ जमीन रोहतक को रिजर्व वायर के रूप में देने की मांग की, ताकि पेयजल की समस्या का समाधान हो सके।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!