रोहतक के गांव चांदी निवासी एक युवक शादी से एक दिन पहले अचानक लापता हो गया। जिसकी पानीपत में बुधवार को बारात जानी थी। जो घर से अपने गोदाम में आराम करने की बात कहकर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। जिसके बाद परिवार वालों ने उसकी तलाश कर दी।
लेकिन कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद मामले की शिकायत लाखनमाजरा थाना में दे दी।
लाखनमाजरा थाना पुलिस के जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि युवक रोहतक में मिल गया है। उससे कल थाने में पूछताछ की जाएगी।
रोहतक के गांव चांदी निवासी रविकांत ने बताया कि वे दो भाई हैं। उसका एक बड़ा भाई करीब 29 वर्षीय गोल्डी हैं। जो हैंडीक्राफ्ट का काम करता है। उसके भाई गोल्डी की शादी 17 अप्रैल को पानीपत शहर में होनी निश्चित हुई थी। घर पर शादी की तैयारी चल रही थी।
उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को उसका भाई गोल्डी दोपहर करीब ढ़ाई बजे गांव चांदी के गोदाम पर गया था। उस दौरान गोल्डी ने कहा था कि वह कुछ देर गोदाम पर आराम करके वापस घर आ जाएगा।
