भाजपा सांसद एवं रोहतक लोकसभा उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि झूठ कितनी ही बार बोला जाए, लेकिन वह कभी सच साबित नहीं हो सकता। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा हर मामले पर झूठ पर झूठ बोल रहे है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा में हिम्मत है तो वह सामने आकर सांसद निधि व अन्य विकास कार्यो को लेकर आकंडे प्रस्तुत करे, मैं उनका जबाव देने को तैयार हूं, अगर दीपेन्द्र हुड्डा अपनी बात सच साबित कर दे तो वह राजनीतिक तक छोडऩे को तैयार है।

सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने सांसद निधि को लेकर खर्च की गई राशि के आंकडे दिखाए और कहा कि करीब पौने 17 करोड रूपये खर्च किए गए है और उनकी सांसद निधि में सिर्फ करीब 46 हजार रूपये ही बचे है। इसके अलावा अरविंद शर्मा ने यह भी कहा कि उन्हें पता है कि किस तरह से झूठ बोलकर भूपेन्द्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री बने थे और अब उनका झूठ पकडा गया है। कांग्रेस सांसद हुड्डा ने एमडीयू द्वारा रद्द किए गए कार्यक्रम के आरोपों को लेकर भी भाजपा सांसद ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि दीपेन्द्र हुड्डा चार बार के सांसद है, क्या उन्हें इस बात का नहीं पता कि आचार संहिता लागू होने के बाद किसी भी सरकारी भवन एवं शिक्षण संस्थान में कोई भी प्रत्याशी कार्यक्रम नहीं कर सकता है क्या कांग्रेस सांसद को आचार संहिता का भी ज्ञान नहीं है, वह तो जनता को झुठ बोलकर गुमराह करने का प्रयास कर रहे है।


बुधवार को सांसद डॉ. अरविंद शर्मा पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्यो का लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया और कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा भी यह बताए कि उन्होंने दस साल मुख्यमंत्री रहते हुए गढ़ी सांपला किलोई क्षेत्र के लिए क्या विकास किया और कितने लोगों को नौकरियां दी है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में भ्रष्टाचार के साथ साथ परिवारवाद का बोल बाला रहा और चुनिंदा लोगों को ही नौकरियां मिली, जोकि जगजाहिर हो चुका है। उन्होंने कहा कि हुड्डा को अपने बेटे दीपेन्द्र के अलावा कोई अन्य कार्यकत्र्ता व नेता दिखाई नहीं देता, बस दीपेंद्र को आगे ले जाना है कि चाहे उन्हें कुछ भी करना पड़े। उन्होंने कहा कि दीपेन्द्र हुड्डा भी हर मामले को लेकर झूठ पर झूठ बोले रहे है और अब तो कांग्रेस हाईकमान को भी इनकी झूठ के पुलिंदों के बारे में पता चल गया है, इसलिए टिकट बटबारे में देरी हो रही है।


सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने बहादुगरढ़ से आसौदा तक मेट्रो, राष्ट्रीय राजमार्ग 152, हांसी महम रेलवे लाइन, एम्स विस्तारीकरण सहित अन्य सहित कई प्रोजेक्टों का भी जिक्र किया। साथ ही उन्होंने राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा से जबाव मांगा कि दस साल तक सांसद रहते हुए उन्होंने गढ़ी सांपला किलोई व लोकसभा क्षेत्र के कौन से प्रोजेक्ट को लेकर राज्यसभा व लोकसभा में कितनी बार आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि हुड्डा परिवार कुर्सी हथियाने के लिए यह किसी भी हद तक जा सकते है, इसलिए हर बार झूठ पर झूठ बोल रहे है, लेकिन अब इनकी झूठ पकड़ी गई है। उन्होंने गुलाबी गैंग का भी जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस शासन काल के दौरान रिस्तेदारों तक को ठेकेदार बना दिये और खूब भ्रष्ट्राचार किया है। इस अवसर पर पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, सतीश नांदल, मनमोहन गोयल, रणबीर सिंह ढाका, कृष्णमूर्ति हुड्डा, शमेशर खरक, राजकमल सहगल, हरिओम भाली, ओमप्रकाश बागडी, मनोज मक्कड, सन्नी शर्मा, आशा शर्मा, दीपू नागपाल, उषा शर्मा, डिम्पल जैन, कुलविर सिक्का प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!