रोहतक,मदीना व अमृत कॉलोनी में चोरों ने मकानों के ताले तोड़कर चोरी कर ली। मदीना का परिवार दादरी में शादी समारोह में गया था। इस संबंध में बहुअकबरपुर व शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किए गए हैं।
पुलिस को दी शिकायत में मदीना निवासी जगत सिंह ने बताया कि सात मार्च को वह परिवार सहित दादरी स्थित रिश्तेदारी में शादी समारोह में गया हुआ था। सुबह गांव में पहुंचे तो मकान का ताला टूटा मिला।
अंदर से सोने व चांदी की एक-एक अंगूठी व 40 हजार की नकदी गायब मिली। वहीं, अमृत कॉलोनी निवासी सुरेंद्र ने बताया कि पांच मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे मकान पर ताला लगाकर गांव में चला गया। घर से एक एलईडी, दो स्पीकर, एक चार्जर, डिस्क बॉक्स व अन्य सामान चोरी मिला।
