बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश के तार हरियाणा से जुड़ गए हैं। भिवानी सीआईए स्टाफ-2 और नवी मुंबई पुलिस की टीम ने रविवार रात को एक जॉइंट ऑपरेशन करके अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश के मामले में वांछित आरोपी को भिवानी से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान गांव तिगड़ाना के दीपक उर्फ जोनी के तौर पर हुई है। उसको आगामी कार्रवाई के लिए नवी मुंबई पुलिस को सौंपा गया है।

भिवानी सीआईए स्टाफ-2 के इंचार्ज इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के मामले में वर्ष 2024 में थाना पनवेल सिटी नवी मुंबई में मामला दर्ज किया गया था। इसके तहत नवी मुंबई पुलिस ने सलमान खान की हत्या की साजिश को नाकाम करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी।

अभिनेता सलमान खान के घर व फार्म हाउस की रेकी कर उनकी हत्या की योजना बनाई गई थी। भिवानी सीआईए स्टाफ -2 को नवी मुंबई पुलिस से सूचना प्राप्त हुई थी कि हत्या की साजिश में भिवानी के गांव तिगड़ाना, निवासी एक व्यक्ति की भी भूमिका है। सीआईए स्टाफ -2 भिवानी की टीम व नवी मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने आज रात को भिवानी से इस मामले में एक आरोपी को काबू किया है।

टीम द्वारा काबू किए गए आरोपी की पहचान गांव तिगड़ाना निवासी दीपक उर्फ जोनी पुत्र हवा सिंह के रूप में हुई है

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!