नगर निगम आयुक्त नरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सफाई व तकनीकी शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बरसात से पूर्व की तैयारियों तथा शहर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए शहर में कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पूर्व तैयारी एवं प्रभावी कार्य योजना के तहत कार्य किया जाये। बरसात से पहले नालो की सफाई सुनिश्चित की जाये। नगर निगम आयुक्त नरेन्द्र कुमार ने कहा अधिकारियो को निर्देश दिए गए कि रोहतक शहर में बरसात के समय पानी एकत्रित नही होना चाहिए, जिस-जिस क्षेत्र में जल भराव होता है, उन क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित करते हुए वहां पर यदि पम्प सैट लगाये जा सकते है तो पम्प सैट की तैयारी की जाये या यदि कही पर सम्प वैल बनाये जाने है तो सम्प वैल बनाये जाये। बरसात के समय पानी निकासी हेतु भी विशेष टीम का भी गठन किया जायेगा जोकि बरसात के समय अविलंब पानी निकासी का कार्य करवाना सुनिश्चित करेंगी। निगम आयुक्त नरेन्द्र कुमार ने बताया कि नगर निगम द्वारा नाला सफाई कार्य की जोन बनाकर ई-निविदा की जा चुकी है तथा नियमानुसार जल्द ही नालो की सफाई का कार्य आरंभ करवाया जायेगा। इसके अतिरिक्त जल निकासी के लिए जिन स्थानों पर स्थायी समाधान की आवश्यकता है, वहां सम्प वेल निर्माण, पम्प या अन्य संसाधन लगाने की कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ-साथ सभी संबंधित अधिकारियो की डयूटी संवेदनशील/जलभराव के क्षेत्रों के लिए लगाई जायेगी ताकि आमजन को बरसात के समय किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहरवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना निगम की प्राथमिकता है तथा बरसात के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी गंभीरता एवं तत्परता के साथ कार्य करें। बैठक में संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी व मंजीत सिंह, कार्यकारी अभियंता मंजीत दहिया व योगराज छिकारा, सहायक अभियंता सत्यव्रत, शांत सुहाग, मंदीप, तरूण कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक सुधीर कुमार व सचिन, कनिष्ठ अभियंता सूर्या धनखड़ व नीरज, सफाई निरीक्षक रमेश कुमार, सहायक सफाई निरीक्षक नरेन्द्र, परमजीत, कृष्ण लाल, प्रदीप कुमार, संदीप राठी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!