रोहतक में भाजपा नेताओं के बीच विवाद गहराता जा रहा है। लाखनमाजरा ब्लॉक के भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित चौहान ने जिला उपाध्यक्ष नवीन ढुल पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी पदाधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है। अमित चौहान का आरोप है कि नवीन ढुल उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

दरअसल, गांव घरोठी निवासी राज सिंह ने हाल ही में अमित चौहान पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3 लाख रुपए लेने और बाद में पैसे वापस करने से इनकार करने का आरोप लगाया था।

राज सिंह ने तो आत्महत्या तक की बात कही थी। इस पूरे मामले में अमित चौहान ने जिला उपाध्यक्ष नवीन ढुल को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि उन्हीं की वजह से उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

अमित चौहान ने जिला उपाध्यक्ष नवीन ढुल पर आरोप लगाया कि नवीन ढुल उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। 2024 के चुनाव में भी नवीन ढुल ने पार्टी को सपोर्ट नहीं किया, बल्कि पार्टी की खिलाफत करते हुए कांग्रेस को वोट डलवाए। पार्टी के हित में काम नहीं किया।

अमित चौहान ने कहा कि नवीन ढुल घरोठी गांव से राजसिंह का नाम लेकर मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है कि मैने राजसिंह से पैसे लिए है। राजसिंह से मैने कोई पैसा नहीं लिया। राजसिंह ने हरिओम शर्मा ब्राह्मणवास को पैसे दिए है और हरिओम ने बदले में राजसिंह को चेक दे रखे है। उनका आपस में लेनदेन है। इसमें मेरा कोई दोष नहीं है और ना ही कोई लेनादेना है।

अमित चौहान ने कहा कि नवीन ढुल उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। जिसे पार्टी ने जिला उपाध्यक्ष बना रखा है। वो ना तो आज तक कभी गांव में एजेंट बना। विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के वोट डलवाए। अमित ने पार्टी पदाधिकारियों से मांग की कि इस मामले में निष्पक्ष जांच करवाई जाए।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन ढुल ने कहा कि मेरा इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। मुझे इसके बारे में जानकारी भी नहीं है। मैं भाजपा संगठन का कार्यकर्ता हूं और भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए काम कर रहा हूं, जिसके लिए मुझे जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!