रोहतक में मगन सुहाग सुसाइड केस में आरोपी दिव्या की जमानत याचिका पर आज पांचवीं बार सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान जज ने दिव्या की पहली शादी का स्टेटस पूछा। एएसआई संजय के मुताबिक जेल में पूछताछ में दिव्या ने कहा कि 2013 में उसने विक्की निवासी घसोली, जिला सोनीपत के साथ शादी की थी और उसका एक बच्चा भी है, लेकिन विक्की से तलाक नहीं लिया।

विक्की से मुंबई में पूछताछ करने पर पता चला कि विक्की अपने बच्चे के साथ अकेले रहता है और दिव्या से उसका कोई तलाक नहीं हुआ। जज ने कहा कि दिव्या ने धोखाधड़ी की है। जज ने दिव्या के खाते से मगन द्वारा निकाले गए पैसों के बारे में पूछा, जिस पर एडवोकेट अशोक कादयान ने बताया कि मगन ने दिव्या के खाते में 3 लाख 70 हजार रुपए डाले थे और दो लाख रुपए वीडियो में बताए गए हैं, लेकिन पैसे निकालने का कोई सबूत नहीं है। एडवोकेट विनीत वर्मा के मुताबिक दिव्या की पहली शादी और मगन के सुसाइड का कोई लेनादेना नहीं है और दिव्या को बेल मिलनी चाहिए। जज ने बताया कि इस मामले में ऑर्डर शाम तक डाल दिया जाएगा।

दिव्या ने अपनी याचिका में मृतक मगन पर ही आरोप लगाते हुए कहा था कि वह उस पर पैसे कमाने का दबाव डालता था और काम न करने पर उसे और उसके बेटे को मारने की धमकी देता था। दिव्या ने यह भी दावा किया कि उसकी पहले से शादी हो चुकी थी। वहीं, एक वीडियो में मगन पैसे देकर सेटलमेंट की बात करता हुआ नजर आया था।

गांव डोभ के रहने वाले मगन सुहाग ने 18 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर अपनी मौत के लिए पत्नी दिव्या और महाराष्ट्र पुलिस के सिपाही दीपक को जिम्मेदार ठहराया था।दिव्या की जमानत याचिका पर इससे पहले 4, 8, 9 और 11 सितंबर को सुनवाई हो चुकी है। एक बार उसकी अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी थी।

मामले में जांच कर रहे एएसआई संजय ने कोर्ट के आदेश पर विशेष परमिशन लेकर दिव्या से जेल में जाकर पहली शादी के बारे में पूछताछ की। इसके बाद एएसआई संजय अपनी टीम के साथ दिव्या के पहले पति के गांव घसोली सोनीपत पहुंची, जहां गांव में दिव्या के पहले पति विक्की के बारे में पूछताछ की। मगन से शादी करने से पहले दिव्या का पहले पति विक्की से एक बेटा भी है, जो अपने पिता के पास रहता है। विक्की भी मुंबई में ही रहता है। मगन ने मरने से पहले जो वीडियो बनाई, उसमें साफ कहा कि उसे शादी के डेढ़ साल बाद दिव्या की पहली शादी के बारे में पता चला। पता चलने के बाद दिव्या के पहले पति को पैसे देकर सेटलमेंट की गई।

जमानत याचिका में कहा कि 3 जुलाई 2019 को दिव्या व मगन ने प्रेम विवाह किया। परिवार के लोगों ने शादी को स्वीकार नहीं किया तो मगन के साथ रोहतक में किराए पर रहने लगी। 2021 में लड़के को जन्म दिया। जब लड़का 21 दिन का था तो दिव्या अपने ससुराल में रहने लगी। लेकिन ससुराल में मगन के परिवार ने जाति व दहेज के लिए दिव्या से झगड़ा करना शुरू कर दिया।

जमानत याचिका में दिव्या ने मगन पर आरोप लगाया कि मृतक मगन ही उसे मुंबई के डांस बार में लेकर गया और परिवार वालों से बात को छुपाने के लिए मजबूर किया। मगन ने ही दिव्या को निजी नाइट डांस पार्टियों में जाने के लिए विवश किया, ताकि दिव्या अधिक पैसे कमा सके। जमानत याचिका में दिव्या ने कहा कि मगन ने उसे ग्राहकों से सीधे अपने खाते में पैसे जमा करवाने के लिए मजबूर किया। साथ ही उसका डेबिट कार्ड, पासबुक व चेक बुक अपने पास रख लिए। मगन अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए एटीएम से पैसे निकालता था और अपनी बुरी आदतों पर लगभग 7,09,400 रुपए खर्च किए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!