नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि आज नगर निगम रोहतक द्वारा शहर की स्वच्छता एवं सौंदर्यकरण को ध्यान में रखते हुए निरंतर विशेष सफाई अभियान चलाये जा रहे है। आज सफाई अभियान के दौरान भगत सिंह पार्किंग, झज्जर रोड, गौकरण तालाब व आसपास के क्षेत्र, पराना बस स्टैंड से लेकर अग्रसेन पुल तक सफाई करवाई गई। ‘‘हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025’’ को सफल बनाने के लिए नगर निगम निरंतर प्रयासरत है व नागरिको को स्वच्छता संदेश भी दिए जा रहा है। सफाई अभियान के दौरान दुकानदारों, वाहन चालकों एवं स्थानीय नागरिकों को साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया और कूड़ा इधर-उधर न फैकने व डस्टबीन रखने की अपील की गई। नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके है कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा त्योहारी सीजन को देखते हुए सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। विशेष अधिकारी (स्वच्छता) प्रदीप कौशिक द्वारा निरंतर सफाई कार्य की निगरानी की जा रही है तथा सफाई अभियान चलाये जा रहे है तथा दुकानदारों और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएँ सुनकर उनका समाधान किया जा रहा है। 
निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम लगातार गंभीर है तथा शहर के प्रत्येक वार्ड एवं प्रमुख स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से विशेष सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। नगर निगम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है।
विशेष अधिकारी (स्वच्छता) प्रदीप कौशिक ने कहा कि निगम द्वारा रामलीला कार्यक्रमो में भी ‘‘प्रतिबंधित प्लास्टिक का बहिष्कार’’ जैसे संदेश दिए जा रहे तथा नागरिकों को बताया जा रहा है कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुँचाता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। आमजन से अपील की जा रही है कि कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, खुले में कूड़ा न फेंकने, प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करें। नगर निगम निरंतर शहर को स्वच्छ एंव सुन्दर बनाने के लिए प्रयासरत है।
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!