हरियाणा में उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने के साथ ही मौसम बदलने लगा है। प्रदेश के छह जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में आज (मंगलवार को) हल्की बारिश के आसार हैं। बाकी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 2 अक्टूबर तक हरियाणा में छह से आठ जिलों में ही बारिश के आसार हैं, लेकिन 3 अक्टूबर को हरियाणा के 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के बाद हल्की ठंड महसूस की जा सकती है।

सोमवार को हरियाणा के चार जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन करनाल में ही हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। कुछ जिलों में बादल जरूर छाए रहे। सोमवार को पलवल में सबसे ज्यादा 36.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम मेवात (नूंह) में 33.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रात के तापमान की बात की जाए, तो नारनौल की रात सबसे ठंडी रही।नारनौल में 23 डिग्री तापमान दर्ज किया।

डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि, अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मौसम में परिवर्तन हुआ है, इसके चलते 3 अक्टूबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। बीच-बीच में दक्षिण हरियाणा के जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

इस दौरान हवाओं में बदलाव तथा उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से दिन व रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद में हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

हरियाणा के 8 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इनमें चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद जिले शामिल हैं। इन जिलों में कुछ एरिया में बरसात की संभावना है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!